प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में युवक ने जहर पीकर सुसाइड करने की कोशिश की। इससे पहले युवक ने वीडियो बनाकर एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल कर पैसे मांगने का आरोप लगाया। वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उसे खोज निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया। पुलिस को मिला वीडियो
थाना अधिकारी शंभू सिंह झाला ने बताया-बुधवार दिन में एक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक युवक किसी व्यक्ति पर परेशान करने का आरोप लगाकर दवाई पीने का दावा कर रहा था। युवक की पहचान हितेश (24) पुत्र मांगीलाल निवासी कनोरा, थाना रठांजना के रूप में हुई। युवक प्रतापगढ़ आया था। जहां उसने एक होटल में वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया। लोकेशन ट्रेस कर युवक को खोजा
थाना अधिकारी ने बताया-सूचना पर युवक की लोकेशन को ट्रेस किया गया। लोकेशन बस स्टैंड के सामने स्थित एक होटल की मिली। इस पर टीम होटल पहुंची। जहां पता चला कि युवक दूसरी मंजिल के 201 नंबर रूम में रुका है। टीम ने गेट तोड़कर कमरे के अंदर पहुंची। जहां युवक अचेत हालत में मिला। इस पर उसे जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में भर्ती कराया। परिजनों के पहुंचने पर उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया है। वीडियो में कहा-ब्लैकमेल कर दो लाख रुपए लिए
वीडियो में हितेश ने कहा- “आज मैं सुसाइड कर रहा हूं। जिसकी जिम्मेदारी ना मेरे घरवालों की है। ना मेरे मम्मी-पापा की। ना मेरी पत्नी की है। ये जिम्मेदारी एक आदमी की रहेगी। जो हर रोज मुझे किसी बात पर ब्लैकमेल करके पैसा मांग रहा है। अभी तक मैं उसे दो लाख रुपए दे चुका हूं। तब भी वह मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। इसलिए जिम्मेदारी उसकी रहेगी। इसमें ना मेरी पत्नी का कसूर है। ना मेरे मम्मी पापा का।” पुलिस ने बताया-हितेश तीन दिन पहले अपने बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। हितेश का पूरा परिवार खेती बाड़ी करता है। … यह भी पढ़ें सुसाइड की कोशिश से पहले बनाया VIDEO:पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाया, डेढ़ साल पहले पत्नी ने फंदा लगाकर दे दी थी जान झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में सुसाइड की कोशिश से पहले युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसके बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और युवक को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। डेढ़ साल पहले युवक की पत्नी ने भी फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद पीहर पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा दिया था। (पढ़ें पूरी खबर)


