डीग में छात्राओं AI समेत करियर से जुड़ी जानकारी दी:2 दिवसीय बूटकैंप में 28 गर्ल्स को मिला तकनीकी मार्गदर्शन

डीग में सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी (CCS) और पीएंड जी बेटियां स्कॉलरशिप प्रोजेक्ट के तहत STEM क्षेत्र की 28 छात्राओं के लिए आयोजित 2 दिवसीय बूटकैंप बुधवार को संपन्न हुआ। यह बूटकैंप डीग स्थित सुशीला देवी प्राइवेट इंडस्ट्रियल इंस्टीट्यूट में आयोजित किया गया था। बूटकैंप का मुख्य उद्देश्य STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स) क्षेत्र में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाना, उन्हें आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना और करियर के नए अवसरों के प्रति जागरूक करना था। इसमें छात्राओं को STEM अवेयरनेस, करियर पाथवे, रिस्पॉन्सिबल सिटिजनशिप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कैनवा, रिज्यूमे बिल्डिंग और डिजिटल प्रोफेशनलिज्म जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने सत्र दिए। छात्राओं ने बूटकैंप में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्हें नई तकनीकी जानकारी मिली, करियर की स्पष्ट समझ विकसित हुई और आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई। कई छात्राओं ने बताया कि उन्हें पहली बार STEM क्षेत्र में आगे बढ़ने के ठोस अवसरों, संभावनाओं और आवश्यक कौशलों के बारे में जानकारी मिली, जिससे उनके भविष्य की दिशा स्पष्ट हुई। सुशीला देवी प्राइवेट इंडस्ट्रियल इंस्टीट्यूट के निदेशक आर.पी. उपाध्याय ने CCS और PG के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे स्कॉलरशिप और क्षमता निर्माण कार्यक्रम ग्रामीण तथा आर्थिक रूप से पिछड़ी छात्राओं में STEM शिक्षा के प्रति जिज्ञासा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। इन प्रोजेक्ट्स से छात्राओं को सही मार्गदर्शन मिलता है और वे अपने भविष्य के प्रति सशक्त सोच विकसित कर पाती हैं।
यह दो दिवसीय बूटकैंप छात्राओं के समग्र विकास, डिजिटल सशक्तिकरण और रोजगार-योग्यता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। इस अवसर पर सीसीएस टीम के अनिल कुमार मौर्य, भूपेंद्र सिंह, धर्मराज जोशी और कुणाल भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *