10 वर्ष से पुराने प्रकरणों का निपटारा करने के निर्देश:राजस्व बोर्ड सदस्य किशोर कुमार ने डीडवाना कार्यालय का किया निरीक्षण

राजस्व बोर्ड के सदस्य किशोर कुमार ने बुधवार को डीडवाना उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व से संबंधित कार्यों और लंबित प्रकरणों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान किशोर कुमार ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों की स्थिति और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की। इससे पहले किशोर कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी उपखंड अधिकारियों और तहसीलदारों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने 10 वर्ष से अधिक पुराने प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही, 5 वर्ष पुराने प्रकरणों में नियमित रूप से ऑर्डर शीट लिखने और राजस्व बोर्ड से संबंधित फाइलों को समय पर भेजने पर जोर दिया। उन्होंने राजस्व न्यायालयों के नोटिसों की समय पर तामील सुनिश्चित करने और कॉज लिस्ट में पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। इस बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल खटनावलिया, सभी उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार, राजस्व बोर्ड के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र कुमार, निजी सहायक मनोहर लाल और गोपाल चंद सहित संबंधित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *