राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:शराब-बीयर महंगी होगी; क्रिकेट के शौक के कारण पकड़ा गया तस्कर; शादी में आई 8 साल की बच्ची से रेप

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां एअर इंडिया की फ्लाइट की लैंडिंग फेल होने से दहशत फैल गई। दूसरे प्रयास में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. एअर इंडिया की फ्लाइट रनवे टच कर फिर उड़ी
दिल्ली से जयपुर पहुंची एअर इंडिया की फ्लाइट की लैंडिंग फेल होने से दहशत फैल गई। बुधवार दोपहर को विमान रनवे को टच करते ही वापस उड़ गया। करीब 10 मिनट बाद दूसरे प्रयास में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। फ्लाइट में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी थे। पढ़ें पूरी खबर 2. गैंती-फावड़े लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक
मनरेगा में बदलाव का विरोध करते हुए कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के गेट पर अलग अंदाज में प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ कांग्रेस विधायक गैंती, तगारी और फावड़े लेकर विधानसभा के गेट पर पहुंचे और नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर 3. राजस्थान में महंगी होगी बीयर-शराब
राजस्थान सरकार ने नई आबकारी और शराब नीति जारी कर दी है। इसमें आबकारी ड्यूटी में बढ़ोतरी करने से देसी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर की कीमतें 1 अप्रेल से 5 रुपए से लेकर 20 रुपए तक बढ़ जाएगी। इसके अलावा अब शराब की दुकानें 2 घंटे ज्यादा खुल सकती है। पढ़ें पूरी खबर 4. राजस्थान क्रिकेट टीम में बिना सिलेक्शन शामिल हुए खिलाड़ी
राजस्थान की अंडर-14 टीम में 2 ऐसे खिलाड़ी शामिल हो गए, जिनका चयन समिति ने सिलेक्शन ही नहीं किया था। ये दोनों खिलाड़ी सीधे सेंट्रल जोन अंडर-14 टूर्नामेंट में पहुंच गए। इन्होंने डिस्ट्रिक्ट और चैलेंजर लेवल पर भी क्रिकेट नहीं खेला। मामले के खुलासे के बाद RCA एडहॉक कमेटी ने हेड कोच को सस्पेंड कर दिया। पढ़ें पूरी खबर 5. कोहरे में ट्रक-बस भिड़ंत, आग के बीच कूदे पैसेंजर्स
राजस्थान में मावठ के बाद बुधवार सुबह घना कोहरा रहा। धुंध के कारण बीकानेर जिले में एक लग्जरी बस हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। एक्सीडेंट के बाद बस में आग लग गई। इस दौरान बस में बैठे 40 यात्रियों ने इमरजेंसी विंडो से कूदकर जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर अब 3 अहम खबरें
6. किन्नर बोले- सर्वनाश होगा, व्यक्ति को आया हार्ट अटैक
अलवर में बेटा पैदा होने पर बधाई लेने आए किन्नरों ने सर्वनाश होने की धमकी दी। इसके बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि किन्नरों के उत्पात और धमकियों से घबराकर उनको साइलेंट अटैक आ गया। किन्नरों ने 31 हजार रुपए मांगे, मना करने पर हंगामा कर दिया। पढ़ें पूरी खबर 7. क्रिकेट के शौक के कारण पकड़ा गया तस्कर
राजस्थान और मध्यप्रदेश राज्यों में तस्करी करने वाले 20 साल के तस्कर को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने प्रतापगढ़ में क्रिकेट मैच के बीच में पकड़ा। तस्कर क्रिकेट का शौकीन है और वह गांव के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देता है। उसके पिता भी NDPS मामले में जेल में बंद है। पढ़ें पूरी खबर 8. शादी में आई 8 साल की बच्ची से रेप
सीकर में शादी में आई 8 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। पीड़ित के नाना ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया- उनके परिवार में शादी थी। दूसरे गांव गई बारात में 8 साल की दोहिती भी उनके साथ गई थी, जहां बच्ची के साथ दरिंदगी हुई। मासूम ने डरते-डरते बताया कि उसके साथ टेंट के पीछे गलत हुआ था। पढ़ें पूरी खबर खबर जो हटकर है
9. ट्रैक्टर-ट्रॉली में बिजनेसमैन की बारात, नाचे विदेशी मेहमान
उदयपुर के बिजनेसमैन ने अपने गांव मालपुरा (टोंक) में देसी अंदाज में शादी की। शादी में भारत, जापान, अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील समेत 10 देशों से मेहमान आए। बारात में कारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में भी थी, जिनमें बैठकर विदेशी मेहमान लड़की वालों के घर गए। इस दौरान उन्होंने जमकर डांस किया। पढ़ें पूरी खबर कल क्या होगा खास
10. राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस कल
16वीं राजस्थान विधानसभा के पांचवें बजट सत्र में 29 जनवरी से राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस शुरू होगी, जो तीन से चार दिन तक चल सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *