बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी बांटा गांव से निकलने वाली नर्मदा नहर टूट गई। इससे आसपास के मकानों और खेतों में पानी भर गया। एक मकान में दरारें आ गईं। मवेशियों को समय रहते वहां से हटा दिया गया। पानी खेतों में पहुंचने से फसलेां को नुकसान हो गया। किसानों ने एसडीएम और अधिकारियों को इसकी सूचना दी। पटवारी ने मौके से फर्द रिपोर्ट भी बनाई है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर में सीमा से अधिक पानी छोड़ने के कारण यह टूट गई। ग्रामीण ने बताया- गांव बांटा खेताजी में नर्मदा नहर बांटा माइनर पर टूटी गई। इसके बाद नहर का पानी किसान मालाराम पुत्र नैनाराम के घर में घुस गया। इससे उसके मकान में दरारें आ गई। वहीं पानी जीरे की फसलों में जाने से फसलों को नुकसान हो गया। इसके बाद हमने वहां से अपने मवेशियों को हटाया। प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। वहीं ग्रामीणों ने नहर कार्मिकों को सूचना दी है। मौके पर पहुंचे पटवारी सूचना मिलने पर पटवारी बाबुलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने फर्द रिपोर्ट में बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। वहां पर घर में पानी घुस जाने से घरों में दरारें आई और खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होना बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर में सीमा से अधिक पानी छोड़ने के कारण नहर टूटना सामने आया है। इससे ठेकेदार व नर्मदा नहर के कार्मिकों की लापरवाही की वजह से हुआ है। इसकी जांच करने करवाई जाए।


