सांड पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, VIDEO:जलते हुए गलियों में दौड़ने लगा; घर के बाहर अलाव जलाकर बैठे लोग देखते रहे

ब्यावर जिले में किसी व्यक्ति ने एक सांड पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद सांड दर्द से कराहता हुआ गलियों ने दौड़ने लगा। गो सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने किसी तरह आग बुझाकर सांड की जान बचाई। आग लगने से सांड बुरी तरह झुलस गया। मामला रविवार रात का रायपुर मारवाड़ उपखंड के पिपलीया कलां कस्बे का है। यह पूरा घटनाक्रम एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगाई
पिपलीया कलां पुलिस चौकी के कॉन्स्टेबल सोमवीर सिंह ने बताया- पिपलीया कलां कस्बे में रविवार रात किसी ने एक सांड पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही सांड दर्द से कराहता हुआ गलियों में दौड़ने लगा। आवाज सुनकर सुनकर लोग घरों के बाहर निकल आए। इस दौरान घर के बाहर आग जलाकर तप रहे लोग सांड को देखते रहे, किसी ने आग बुझाने की कोशिश नहीं की। घटना की जानकारी मिलने पर ठाकुर गो सेवा समिति के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। आग बुझाई तब तक बुरी तरह झुलस गया सांड
कॉन्स्टेबल ने बताया- समय रहते आग बुझाने से सांड की जान बच गई, हालांकि वह बुरी तरह झुलस गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है। उधर, गो सेवा समिति ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इस अमानवीय कृत्य से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *