कपूरथला के सुंदर नगर इलाके में एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना राधा स्वामी सत्संग घर के पास हुई, जहां एक टिपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद स्कूटी सवार युवक इसकी चपेट में आ गया। पुलिस ने मृतक की पहचान खन्ना निवासी अमृत कुमार (30 वर्ष) पुत्र सुदेश कुमार निवासी कपूरथला के रूप में की है। इस संबंध में जानकारी एएसआई बलदेव सिंह ने दी। एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि अमृत कुमार कपूरथला में अपनी बहन के पास रहता था और किसी काम से जा रहा था। सुंदर नगर पहुंचने पर टिपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टिपर और ट्रैक्टर ड्राइवरों पर केस दर्ज घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। एसएचओ अमनदीप नाहर ने भी घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि हादसे को लेकर टिपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।


