जयपुर से महाकुंभ जाने के लिए निकले युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। तीन दिन में घर वापस लौटने की परिजनों को बोलकर निकला था। कॉन्टैक्ट करने पर मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला। एयरपोर्ट थाने में लापता युवक के पिता ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है। थानाधिकारी (एयरपोर्ट) संदीप बसेरा ने बताया- सिद्धार्थ नगर-ए एयरपोर्ट निवासी रामफुल मीना ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है। उनका 21 साल का बेटा आशीष मीणा है। 30 जनवरी को महाकुंभ जाने की कहकर निकला था। महाकुंभ जाने के दौरान दो-तीन दिन में वापस घर आने की परिजनों को बोलकर गया था। घर से निकले के दो दिन बाद से ही उसका मोबाइल बंद हो गया। कॉन्टैक्ट करने के काफी प्रयास के बाद भी मोबाइल स्विच ऑफ मिला। परिजनों के अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन बेटे का कोई पता नहीं चला। एयरपोर्ट थाने में सोमवार रात लापता बेटे आशीष मीणा की गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस लापता युवक की मोबाइल डिटेल व लोकेशन निकलवाने के साथ तलाश में जुटी है।


