जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में हलवाई की मौत हो गई। मृतक नारायण सिंह गहलोत (60) कोटा के छावनी इलाके के रहने वाले थे। नारायण सिंह के केटरिंग का काम था। केटरिंग की साइट पर सोमवार को गढ़ेपान गए थे। आज सुबह मजदूर व सामान लेने गढ़ेपान से कोटा की तरफ आ रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन सड़क किनारे जाकर गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को कोटा पहुंचाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर नारायण सिंह को मृत घोषित किया। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। दोस्त हंस कुमार गुप्ता ने बताया कि वो 34 साल से नारायण सिंह के साथ काम कर रहे। नारायण तीन दिन (3,4,5 फरवरी) साइट पर सोमवार को गढ़ेपान गए थे। आज सुबह 10 बजे करीब किसी को लेने व सामान लेने बाइक से कोटा की तरफ आ रहे थे। रास्ते में उन्होंने बाइक में पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल डलवाने के बाद जैसे ही रवाना हुए। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उनके सिर व हाथ पैर में चोट लगी थी। हादसे की सूचना फोन पर मिली। जिसके बाद एमबीएस हॉस्पिटल आया। ड्यूटी डॉक्टर ने नारायण को मृत घोषित किया। गुप्ता ने नारायण सिंह के तीन बच्चे (दो बेटी, एक बेटा) है। पत्नी की दो-तीन साल पहले मौत हो चुकी। सिमलिया थाना SHO सुरेश शर्मा ने बताया कि कार सवार व बाइक सवार दोनों बारां से कोटा की तरफ रहे थे। भौरा के पास डिवाइडर के कट से गाड़ी मोड़ते समय कार सवार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे जा गिरे। एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि कार सवार को हल्की चोट लगी।


