फाजिल्का में विधायक बोले-मैंने आप लोगों से की ठगी:अरनीवाला से पहले मम्मूखेड़ा को प्रोजेक्ट, पानी को तरस रहे गांव को दी प्राथमिकता

फाजिल्का जिले में जलालाबाद के विधायक गोल्डी कंबोज ने आज अरनीवाला में लगभग सवा दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तहसील कॉम्प्लेक्स की इमारत का नींव पत्थर रखा। और कहा कि एक ही इमारत में पटवारखाना और वेटिंग एरिया सहित हर सुविधा उपलब्ध की जाएगी । जिससे तहसील में आने वाले इलाके के लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी । इस अवसर पर उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में विधायक कंबोज ने कहा कि उन्होंने अरनीवाला के लोगों से ‘थोड़ी ठगी’ की है। उन्होंने बताया कि अरनीवाला से पहले गांव मम्मूखेड़ा में 6 करोड़ रुपये के नए नाले के निर्माण का प्रोजेक्ट शुरू करवाया गया है।
अरनीवाला में खेतों तक पानी पहुंचा विधायक ने स्पष्ट किया कि मम्मूखेड़ा गांव के लोग पिछले 50 वर्षों से नहरी पानी को तरस रहे थे, जबकि अरनीवाला में खेतों तक पानी फिर भी पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि अप्रैल तक अरनीवाला में भी अन्य प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे और नए खाल बनाए जाएंगे। सब-तहसील की इमारत का होगा नवीनीकरण अरनीवाला सब-तहसील की इमारत का नवीनीकरण लगभग सवा दो करोड़ रुपये की लागत से होगा। इस इमारत में पटवारखाना और अन्य सभी कमरे अलग-अलग बनाए जाएंगे, जिसमें एक वेटिंग एरिया भी शामिल होगा। विधायक ने आश्वासन दिया कि यह इमारत छह महीने के भीतर बनकर तैयार हो जाएगी और लोगों को सौंप दी जाएगी। 28 लिंक सड़कों की मरम्मत का हो रहा काम उन्होंने यह भी बताया कि अरनीवाला ब्लॉक में 28 लिंक सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण का काम पहले से ही चल रहा है। इसके अतिरिक्त, ब्लॉक अरनीवाला के किसानों के खेतों में पक्के नाले बनाने का काम भी तेजी से जारी है। विधायक कंबोज ने जानकारी दी कि बहुत जल्द पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अरनीवाला इलाके का दौरा करेंगे। उनके द्वारा यहां कई बड़े विकास परियोजनाओं का नींव पत्थर रखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *