सारिका सिंह-भाजपा के रोम-रोम में संविधान बदलने की मंशा है:उदयपुर महिला कांग्रेस के शपथ ग्रहण में बोली प्रदेश अध्यक्ष, तारिका ने टीम में 31 महिलाओं को लिया

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के रोम-रोम में संविधान बदलने की मंशा समाई हुई है। उन्हांने कहा कि हमे समझना होगा और लड़ाई लड़नी होगी।
सारिका सिंह उदयपुर में उदयपुर शहर महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष तारिका भानुप्रताप सिंह की नई टीम के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रही थी। उदयपुर में 100 फीट रोड स्थित अशोका ग्रीन में मंगलवार की शाम को हुए कार्यक्रम में सारिका सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने 2024 में कहा था कि हमे 400 पार कराओ हम संविधान बदल देंगे। ये 400 पार नहीं हुए और अटक गए है लेकिन संविधान बदलने की मंशा इनके रोम रोम में समाई हुई है। उन्होंने महिलाओं को कहा कि यह समझने की जरूरत है कि संविधान बदलने का मतलब है कि जो नियम प्रावधान जोड़ रखे है उनको ये कमजोर कम करना चाहते है। यह समझना होगा। सारिका सिंह ने मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार द्वारा योजना का नाम बदलकर VB-GRAM-G करने
को लेकर कहा कि ये दिल्ली से योजनाएं पास करेंगे कि गांव में स्कूल बनाना है और मजदूरों को दिखाकर औपचारिकताएं पूरी कर देंगे जबकि कांग्रेस सरकार ने इस कानून को अधिकार बना दिया था, अब काम की गारंटी नहीं है, मजदूर काम मांग नहीं सकेगा। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर सक्रियता की आवश्यकता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि संगठित महिला शक्ति ही समाज और राजनीति में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। उदयपुर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिका भानुप्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस प्रदेश संगठन महासचिव मंजू चौहान, उदयपुर शहर महिला कांग्रेस पर्यवेक्षक, प्रदेश महासचिव हितांशी शर्मा, उदयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, उदयपुर के पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, सांसद प्रत्याशी ताराचंद मीणा थे। जिलाध्यक्ष तारिका भानुप्रताप सिंह ने कहा कि यह आयोजन महिला शक्ति, एकता और संगठन की मजबूती का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि महिला कांग्रेस आने वाले समय में सामाजिक एवं संगठनात्मक स्तर पर और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती डांगी, दिव्यानी कटारा, गोपाल शर्मा, दिनेश श्रीमाली, पंकज शर्मा, के.के. शर्मा, नजमा मेवाफरोश, अरुण टाक, अजय सिंह, गोपाल नागर, गौरव प्रताप सिंह, सुधीर जोशी, राजेश चुग, दीपेश हेमनानी, दीपक सुखाड़िया, मधु सालवी, कल्याण सिंह राव एवं हिदायत अली आदि मौजूद रहे। इस दौरान निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया। कार्यक्रम में 31 पदाधिकारियों ने ली शपथ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *