कोंडागांव में रेप का आरोपी अरेस्ट:शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म, पीड़िता ने कांकेर में बच्ची को दिया था जन्म

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के लगातार शोषण के कारण गर्भवती होने और एक बच्ची को जन्म देने के बाद यह कार्रवाई की गई। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, केशकाल क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया था कि बेटी का गांव के ही एक युवक के साथ करीब एक साल से प्रेम संबंध था। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कांकेर में दिया था बेटी को जन्म जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। लगातार शोषण के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने कांकेर जिला मेडिकल कॉलेज में एक बेटी को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना सिटी कोतवाली कांकेर को दी। इन धाराओं के तहत कार्रवाई कांकेर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और आगे की जांच के लिए मामला केशकाल थाने को भेजा। केशकाल थाने में प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 18/26, धारा 64(1), 64(ड) भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की धारा 04, 06 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। न्यायिक रिमांड पर जेल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की। टीम ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 28 जनवरी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *