गौरेला-पेंड्रा-मरवाही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन कई प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ रिटर्निंग कार्यालय पहुंचकर अपने नामांकन पत्र जमा किए। प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व विधायक रामदयाल उईके की पत्नी बृज कुमारी, उपेंद्र बहादुर सिंह और समीरा पैकरा शामिल रहे। ग्राम पंचायत के उम्मीदवारों ने भी भरा नामांकन जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच पदों के लिए आज सर्वाधिक संख्या में नामांकन दाखिल किए गए। ग्राम पंचायत के उम्मीदवारों ने जनपद क्षेत्र के सेक्टर कार्यालय में अपने नामांकन पत्र जमा किए। तीन चरणों में होगा चुनाव चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे, जिनमें 17, 20 और 23 फरवरी को बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। मतगणना क्रमशः 18, 21 और 24 फरवरी को होगी। प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशी अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे।


