मनोकामना अर्जी निशान यात्रा और भजन आज

भास्कर न्यूज | कोरबा धीरज अग्रवाल के निवास स्थान श्याम कुटीर, लालूराम कालोनी (पावर इम्पीरिया के सामने) से 4 फरवरी को सुबह 9 बजे मनोकामना अर्जी निशान यात्रा निकाली जाएगी। जो मिशन रोड स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचकर पूर्ण होगी। आयोजक परिवार द्वारा खाटू धाम श्री श्याम की नगरी से निशान मंगाए गए हैं। निशान यात्रा में शामिल होने वाले लोग अपनी अपनी मनोकामना की अर्जी बनाकर बाबा को अर्पित कर सकेंगे। वहीं लालूराम कालोनी स्थित श्याम कुटीर में शाम 7.01 बजे से एक अर्जी श्री श्याम से नामक भजन संध्या होगी। इस मौके पर बाबा का अलौकिक श्रंृगार, छप्पन भोग, दिव्य अखंड ज्योत के साथ श्याम रसोई होगी। श्री श्याम भजन की प्रस्तुति कोलकाता के प्रकाश मिश्रा, अभि-अनुज पारिक भीलवाड़ा व सुरेश राजस्थानी जयपुर द्वारा दी जाएगी। श्री श्याम परिवार ने श्री श्याम भक्तों से सपरिवार शामिल होने का आह्वान किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *