ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई

भास्कर न्यूज | कोरबा कटघोरा ब्लाक के उत्कृष्ट गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बिंझरा में सोमवार को वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। स्कूल परिसर में ही स्थापित विद्या दायिनी मां सरस्वती के मंदिर में पूजा अर्चना की गई। प्रधान पाठक सर्वेश सोनी के साथ शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष छत्तबाई कंवर व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पूजा के साथ मां सरस्वती की आरती की। सभी ने एक स्वर में सरस्वती वंदना गाते हुए देवी मां को याद किया। इस मौके पर संध्या रानी ठाकुर, श्रद्धा द्विवेदी, ममता बरेठ, गंगा कंवर, हेमा गुप्ता, देवप्रकाश महंत, योगराज बरेठ, पुष्पलता महेश तथा महिला स्व-सहायता समूह की धरमबाई कंवर, आनंद कुंवर यादव, आदिति कंवर, सबसे छोटे उम्र के छात्र निखिल व अहाना चौहान ने प्रथम कलम पूजा कर हस्तलेख कराया। छात्राओं के समूह श्रेया तमन्ना, वर्षा, रुची आदि ने सांस्कृतिक नृत्य का प्रदर्शन करते हुए सरस्वती माता को समर्पित हंसा के सवारी दाई ओ की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रितिका, साक्षी, श्वेता, वैभवी, सोनाक्षी आदि के समूह को भी प्रशंसा मिली व रितिका को प्रधान पाठक सर्वेश सोनी ने नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद सभी को खीर, पूड़ी, गंगा बेर, कला, लड्डू आदि प्रसाद के साथ सामूहिक भोजन कराया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *