स्कूल-कॉलेज के बाहर नजर आए मनचलों पर पुलिस का एक्शन:पान ठेलों पर भीड़ लगाने वालों पर भी सख्ती, कई इलाकों में चला विशेष अभियान

स्कूल और कॉलेज के बाहर बेवजह जमावड़ा लगाकर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने अभियान चलाया। बुधवार को पुलिस कमिश्नरेट और डीसीपी नॉर्थ जोन के निर्देश पर शहर के अलग-अलग इलाकों में बदमाश और ‘छपरी’ प्रवृत्ति के युवकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने उन युवकों को निशाने पर लिया, जो पढ़ाई के माहौल को प्रभावित करते हुए स्कूल-कॉलेज परिसरों के आसपास अनावश्यक रूप से खड़े रहते थे। इसके साथ ही सामने मौजूद पान ठेलों पर भीड़ लगाकर शोर-शराबा करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। कई मामलों में युवकों को मौके पर समझाइश दी गई, वहीं जरूरत पड़ने पर वैधानिक कार्रवाई भी की गई। यह अभियान उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा और सार्वजनिक शांति से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस ने साफ संकेत दिए हैं कि यह सिर्फ शुरुआत है। आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलेंगे, ताकि छात्र-छात्राओं को सुरक्षित माहौल मिले और सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *