हरियाणा BJP अध्यक्ष केस में कोर्ट ने स्टेट्स रिपोर्ट मांगी:पीड़ित महिला ने कसौली कोर्ट में अर्जी दी; पुलिस बोली-18 लोगों के बयान कलमबद्ध किए

हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर गैंगरेप के आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला ने हिमाचल के कसौली कोर्ट में एक अर्जी दायर की। इसमें दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। महिला की अर्जी पर कसौली कोर्ट ने पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। पीड़ित महिला के एडवोकेट अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले में चालान पेश करने में देरी कर रही है। इसके जवाब में पुलिस ने कोर्ट को बताया कि 18 लोगों के बयान ले लिए है। जांच चल रही है। मगर अब तक चालान पेश नहीं किया। उन्होंने बताया कि कोर्ट में पीड़ित महिला और उसकी साथी गवाह महिला के भी बयान हो गए है। वहीं SP सोलन गौरव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी इस मामले में चार्जशीट दायर नहीं की गई। 3 जुलाई 2023 को रेप का आरोप बता दें कि महिला ने मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल पर कसौली के एक होटल में 3 जुलाई 2023 को गैंगरेप के आरोप लगाए थे। पीड़ित महिला ने सोलन जिला के कसौली पुलिस थाना में FIR करवा रखी है। पुलिस जांच में जुटी है। मगर 529 दिन देरी से FIR की वजह से पुलिस के लिए सबूत जुटाना मुश्किल हो रहा है। सूत्र बताते हैं कि सबूतों के अभाव में पुलिस भी इस मामले में चार्जशीट फाइल नहीं कर पा रही। इस केस की चश्मदीद गवाह एवं महिला की सहेली भी इन आरोपों को गलत बता चुकी है। जिस सरकारी होटल में गैंगरेप के आरोप लगाए गए, वहां उस दिन की CCTV रिकॉर्डिंग भी नहीं है। पुलिस ने होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की लेकिन अब उन्हें भी ज्यादा कुछ याद नहीं। 3 जुलाई 2023 को गैंगरेप, 13 दिसंबर 2024 को शिकायत की पीड़ित महिला ने कहा कि उसके साथ 3 जुलाई 2023 को गैंगरेप हुआ। तब वह होटल रोज कॉमन में ठहरी हुई थी। हालांकि महिला ने इसकी शिकायत 13 दिसंबर को दर्ज कराई। इतनी लेट शिकायत की कोई वजह भी उसने पुलिस को नहीं बताई। पुलिस ने उसी दिन केस तो दर्ज कर दिया लेकिन सबूत ढूंढने की चुनौती पैदा हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *