अजमेर रेंज में चलाए गए ऑपरेशन साइबर शील्ड को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रेंज स्तर पर गुम और चोरी हुए 842 मोबाइल बरामद किए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत 2 करोड रुपए है। रेंज में सबसे ज्यादा अजमेर जिले ने 208 मोबाइल बरामद किए। मंगलवार को रेंज डीआईजी ओमप्रकाश और अजमेर एसपी वंदिता राणा ने पीड़ित लोगों को उन्हें मोबाइल सुपुर्द किए है। इस दौरान एडिशनल एसपी विजय सांखला, हिमांशु जांगिड़, दीपक शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऑपरेशन साइबर शील्ड अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत रेंज स्तर पर 842 मोबाइल जब्त किए गए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड रुपए है। अजमेर जिला पुलिस की ओर से सबसे ज्यादा 208 मोबाइल बरामद किए हैं। मंगलवार को करीब 35 पीड़ित लोगों को मोबाइल सुपुर्द कर दिए है। टीम ने अलग-अलग राज्यों में जाकर यह मोबाइल बरामद किए थे। विभिन मुकदमे भी दर्ज किए डीआईजी ओमप्रकाश ने बताया कि इसी अभियान के तहत रेंज स्तर पर साइबर अपराधों में लिप्त मोबाइल और सिम पर भी कार्रवाई की है। करीब 12 मुकदमे दर्ज करते हुए 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके तहत फर्जी एटीएम उपयोग करने के मामले में 41 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एनडीपीएस के 130 मुकदमे दर्ज रेंज कार्यालय के एडिशनल एसपी विजय सांखला ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम को लेकर भी अभियान चलाया गया था। इसी अभियान के तहत रेंज स्तर पर 130 मुकदमे दर्ज किए गए। करीब 157 तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। मोबाइल मिलने पर पीड़ित ने जताया आभार गंज निवासी सिद्धि ने बताया कि 7 महीने पहले उनका घर के बाहर से मोबाइल गुम हो गया था। जिसकी शिकायत उन्होंने गंज थाने में दी थी। मुझे अंदेशा नहीं था कि मेरा मोबाइल मुझे वापस मिलेगा। घर के बाहर से ही मोबाइल चोरी हुआ था। मेरी पहली सैलरी से यह मोबाइल खरीदा था। उस टाइम मेरे लिए बहुत कीमती मोबाइल था। आज मुझे मेरा मोबाइल वापस मिल घर वाले सभी काफी खुश होंगे। मोबाइल गुम होने पर मैं बहुत रो रही थी लेकिन पुलिस ने काफी अच्छा सहयोग किया और मुझे चुप करते हुए मोबाइल मिलने का आश्वासन दिया था। पुलिस का में आभार व्यक्त करती हूं।


