मोहाली में मोबाइल की दुकान में चोरी:लाखों रुपये के फोन और नकदी ले उड़े चोर; पुलिस जांच में जुटी

मोहाली जिले की जीरकपुर मेन मार्केट में एक मोबाइल दुकान में लाखों रुपये की चोरी हुई है। चोरों ने पटियाला चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे ‘हरीश मोबाइल’ नामक दुकान का शटर काटकर वारदात को अंजाम दिया। यह घटना पुलिस बीट से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई है। चोरों ने दुकान का शटर आयरन कटर से काटा और अंदर प्रवेश किया। उन्होंने दुकान से कई सेकेंड हैंड मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज और कुछ नकदी चुरा ली। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, चोरों ने बिजली से चलने वाले कटर का उपयोग किया और लगभग एक घंटे तक बेखौफ होकर चोरी की। पुलिस बीट से सिर्फ 100 मिटर दूर चोरी की वारदात चोरी की यह वारदात पटियाला चौक स्थित पुलिस बीट बॉक्स से सिर्फ सौ मीटर की दूरी पर हुई। इतनी कम दूरी के बावजूद चोरों का इतनी देर तक चोरी करना पुलिस की रात्रि गश्त और सतर्कता पर सवाल खड़े करता है। व्यापारियों ने बताया कि मेन मार्केट और हाईवे पर दिन-रात चहल-पहल रहती है, ऐसे में रात के समय ऐसी घटना होना चिंताजनक है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है। दुकानदारों ने प्रशासन से मेन मार्केट क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर जल्द रोक लगाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *