जशपुर में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन भाजपा ने बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। सोमवार को बोखो सरदार मार्केट स्थित रियासत कालीन काली माता मंदिर से भव्य नामांकन रैली निकाली गई। रैली में जिले के दोनों विधायक रायमुनि भगत और गोमती साय के साथ पार्टी के जिला मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और जिलाध्यक्ष भरत साय मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर रैली निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लिया आशीर्वाद प्रत्याशियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ काली माता और भगवान बालाजी का आशीर्वाद लिया। रैली जय स्तंभ चौक और सिटी कोतवाली होते हुए दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा तक पहुंची। यहां सभी ने जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर जिला पंचायत पहुंचकर नामांकन दाखिल किए। सरकार की योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाएंगे – गोमती साय पत्थलगांव की विधायक गोमती साय ने कहा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं जैसे महतारी वंदन, पीएम आवास और धान खरीदी को लेकर जनता के बीच जाएंगे। भाजपा की होगी जीत – विधायक रायमुनि भगत जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने विकास को भाजपा का प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में एक साल के दौरान हुआ ऐतिहासिक विकास भाजपा की जीत की बुनियाद बनेगा।


