धमतरी BJP कार्यालय में तोड़फोड़:कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई को लेकर मतभेद; चुनाव का रिजल्ट हो सकता है प्रभावित

धमतरी जिले में भाजपा का आंतरिक विवाद सामने आया हैं। नगरी स्थित पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना के बाद पार्टी नेतृत्व में मतभेद देखने को मिला। जहां एक ओर जिला अध्यक्ष ने दोषी कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की बात कही, वहीं चुनाव संचालक अजय चंद्राकर ने किसी भी कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई से इनकार कर दिया। निर्दलीय उम्मीदवारों से होगा सामना घटना के तीन दिन बाद धमतरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान नेतृत्व के बीच स्पष्ट मतभेद सामने आया। आगामी चुनावों में पार्टी को निर्दलीय उम्मीदवारों से सामना करना पड़ सकता है। कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब पार्टी को एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटना चाहिए। कार्यकर्ताओं की नाराजगी और नेतृत्व के बीच मतभेद पार्टी की चुनावी संभावनाओं को प्रभावित कर सकते हैं। अभी कोई कार्रवाई नहीं करेंगे – चुनाव संचालक चुनाव संचालक अजय चंद्राकर ने कहा कि किसी के ऊपर अभी कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। हमारे नेता का लगातार दो-चार लोगों को बातचीत करेंगे। कांग्रेस के प्रत्याशी रद्द होने पर बीजेपी के कंफर्ट जोन को लेकर कहा कि कोई कंफर्ट जोन नहीं है चुनाव चुनाव होता है। पार्टी कार्यालय में की थी तोड़फोड़ बता दें कि 31 जनवरी 2025 को धमतरी में जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी होने के बाद भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं ने नगरी पार्टी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ कर दी थी। महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख गुस्साएं लोगों ने कार्यालय में कुर्सियों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *