कांग्रेस के बागी नेता त्रिलोक श्रीवास को PCC का नोटिस:बिलासपुर में भरा था मेयर का नामांकन, अब निर्दलीय प्रत्याशी के लिए कर रहे काम

बिलासपुर में मेयर के लिए नाटकीय अंदाज में अपनी दावेदारी छोड़ने वाले त्रिलोक श्रीवास को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नोटिस जारी किया है। त्रिलोक ने नगर निगम चुनाव में बगावत कर कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रही भाई बहू का प्रचार शुरू कर दिया है। प्रदेश महामंत्री मलकित सिंह गैदू ने नोटिस में 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है। दरअसल, त्रिलोक ने मेयर पद के लिए कांग्रेस पार्टी से नामांकन जमा किया था। त्रिलोक ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी पर भाजपा के साथ मिलीभगत करने का आरोप भी लगाया था। इस बीच नाम वापसी के अंतिम दिन नाटकीय अंदाज में नाम वापसी की घोषणा कर दी। मेयर प्रत्याशी के लिए प्रमोद से खुद को बताया बेहतर कांग्रेस के अधिकृत मेयर प्रत्याशी प्रमोद नायक ही त्रिलोक को मीडिया के सामने लेकर आए। यहां भी त्रिलोक ने खुद को बेहतर प्रत्याशी बताकर नायक की किरकिरी कर दी। इसे लेकर पार्टी के कुछ नेताओं में नाराजगी की स्थिति थी। निर्दलीय प्रत्याशी भाई बहू के प्रचार की कमान अब त्रिलोक श्रीवास ने राम कृष्ण परमहंस वार्ड में अपनी भाई बहू के लिए चुनाव प्रचार का कमान संभाल ली है। निर्दलीय प्रत्याशी योगिता श्रीवास के बैनर-पोस्टर में त्रिलोक की तस्वीरें लगी है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति गढ़ेवाल का आरोप है कि त्रिलोक उनके खिलाफ में काम कर रहे हैं। साथ ही अपनी भाई बहू के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। त्रिलोक के खिलाफ पार्षद प्रत्याशी प्रीति गढ़ेवाल ने जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी से शिकायत की है। PCC ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब इधर, कांग्रेस प्रत्याशी की शिकायत के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बागी नेता त्रिलोक श्रीवास को नोटिस जारी किया है। जिसमें उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम करने और अनुशासनहीनता के आरोप में तीन दिन के भीतर जवाब देने कहा है। जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *