बलरामपुर में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिए जिला पंचायत सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। कुल 14 सदस्य पदों के लिए 121 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। क्षेत्रवार आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक नामांकन कोगवार क्षेत्र क्रमांक-01 से 18 उम्मीदवारों ने दाखिल किए हैं। इसके बाद कोदौरा क्षेत्र से 15 और सरना क्षेत्र से 14 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। विजयनगर क्षेत्र से 12 उम्मीदवार मैदान में विजयनगर क्षेत्र से 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। नवाडीह से 8, सनावल, तातापानी, चांदो और शंकरगढ़ से 7-7 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। सुलसुली और खोभी (कपिलदेवपुर) से 6-6, चौरा से 4 तथा सबसे कम नटवरनगर से 3 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की होगी जांच चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। अब आगामी चरण में नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जिसके बाद अंतिम प्रत्याशी सूची जारी की जाएगी। चुनावी प्रचार-प्रसार में जुटे प्रत्याशी इसके पश्चात चुनावी प्रचार-प्रसार में तेजी आने की संभावना है। यह चुनाव बलरामपुर की स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। बता दें कि 121 उम्मीदवारों का नामांकन प्रति सीट औसतन 8-9 उम्मीदवारों की दावेदारी को दर्शाता है।


