दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन की बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18234/18233) में अब एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगाए जाएंगे। यह सुविधा बिलासपुर से 30 मार्च और इंदौर से 31 मार्च से शुरू होगी। इन नए कोचों से यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, एलएचबी कोच पारंपरिक कोचों की तुलना में अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित होते हैं। इन कोचों के लगने से ट्रेन में सीटों की संख्या में भी वृद्धि होगी, जिससे अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन द्वारा चरणबद्ध तरीके से सभी ट्रेनों में पुराने पारंपरिक कोचों को हटाकर नई तकनीक वाले एलएचबी कोच लगाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना है।


