सांसद चन्नी ने मनमोहन सिंह के लिए मांगा भारत-रत्न:बोले-अंबेडकर प्रतिमा की बेअदबी में भाजपा जिम्मेदार; महाकुंभ भगदड़ के लिए सरकार दोषी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने संसद में चल रहे बजट सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के लिए भारत रत्न की मांग की। सांसद चन्नी ने कहा कि भारत ने उनके कार्यकाल में तरक्की की। लेकिन उन्हें संस्कार के समय वह सम्मान नहीं मिल पाया, जो मिलना चाहिए था। ऐसे में अब वे भारत रत्न के हकदार बनते हैं। चन्नी ने जालंधर के स्थानीय मुद्दों, शहर के बाईपास व तरक्की को लेकर बातचीत भी की। उन्होंने कुंभ के दौरान हुई भगदड़ का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मिस मैनेजमेंट के कारण कुंभ मेले में भगदड़ हुई। ऐसे में सरकार को सदन में माफी मांगनी चाहिए। डॉ. अंबेडकर की बेअदबी पर छिड़ी बहस बीते दिनों अमृतसर में डॉ. भीम राव अंबेडकर की हुई बेअदबी मामले को भी उन्होंने सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बेअदबी के लिए जिम्मेदार है। डॉ. भीम राव अंबेडकर सिर्फ दलितों के नहीं है, वे सभी के हैं। वे सभी के लिए भगवान सामान है। ऐसे में भाजपा सिर्फ बांटने की राजनीति कर रही है और नफरत फैला रही है। उन्होंने बेअदबी के लिए भाजपा सरकार और गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया। जिसके बाद सदन में गहमा-गहमी शुरू हो गई। गृहमंत्री की शब्दावली से भड़के लोग उन्होंने कहा कि अमित शाह देश के गृहमंत्री हैं। जब सिपहसालार ही डॉ. अंबेडकर के बारे में गलत बयानबाजी करेंगे तो लोगों को उकसाया जाना बनता है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के उकसाए जाने के बाद एक व्यक्ति अमृतसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर चढ़ गया और उसे तोड़ने का प्रयास किया। ये इसलिए हुआ, क्योंकि देश में नफरत के बीज को बो रहे हैं। इस पर भाजपा पक्ष भड़क गया और कहा कि उनकी पार्टी की तरफ से शिष्टमंडल जांच के लिए भेजा गया था। सामने आया है कि इसके लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जिम्मेदार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *