सीएम भजनलाल बोले- पैसा तो उड़ रहा, पकड़ने वाला चाहिए:मेरे पास आलू से सोना बनाने की मशीन नहीं, धरती मां जरूर सोना उगलेगी

सीएम भजनलाल शर्मा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि हमने राजस्थान के लिए रोडमैप बनाया है, हमारे किसान को पानी मिले। जब वो कहते थे कि हम आलू से सोना बनाएंगे, मैंने कहा वो मशीन तो मेरे पास नहीं है। इतना जरूर है कि राजस्थान के किसान को खेत के लिए पानी मिल गया तो यह धरती मां जरूर सोना उगलेगी। सीएम ने कहा- हमने इसीलिए ERCP, यमुना जल योजना, IGNP से पानी पहुंचाने की योजना पर काम शुरू किया। ईआरसीपी की योजना को हमने मूर्त रूप दिया। प्रधानमंत्री ने 17 दिसंबर को इसका उद्घाटन किया था। पहली समस्या पानी की थी, उसको सुलझाने का काम किया। सीएम भजनलाल शर्मा जयपुर के मानसरोवर स्थित शिप्रा पथ ग्राउंड में सरपंच संघ के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। सीएम ने सरपंचों से कहा- आप काम करने की इच्छा शक्ति रखिए, पैसा तो उड़ रहा है। पकड़ने वाला चाहिए। आप प्रोजेक्ट बनाकर देंगे। हमारी सरकार का संकल्प गांव, गरीब, किसान, मजदूर के विकास के लिए है। इसलिए किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। विरोधियों से कहता हूं, जो कहा है वो करके दिखाएंगे
सीएम ने कहा- हमारे विरोधियों से कहता हूं, जो कहा है वो करके दिखाएंगे। आपकी तरह हम नहीं करेंगे। कहते कुछ और करते कुछ हैं। हमने एक लाख नौकरी देने की घोषणा की थी। हम 60 हजार नियुक्ति पत्र दे चुके। 15000 को और दे देंगे तो 75 हजार हो जाएंगे। जुलाई में हमारा बजट आया था। हमने कहा था हम पूरी एक लाख नौकरी देंगे। 81000 वैकेंसी हर क्षेत्र में निकली है। कांग्रेस सरकार ने किसान सम्मान निधि के लिए केंद्र को नाम तक नहीं भेजे
उन्होंने कहा- कांग्रेस ने किसान सम्मान निधि में नाम जुड़वाने के लिए किसानों के केंद्र को नाम तक नहीं भेजे थे। इसमें उनका क्या जा रहा था। कांग्रेस राज में किसान परेशान रहे। तुम्हें क्या दिक्कत आ रही थी। अगर नाम जोड़ देते तो किसानों को किसान सम्मान निधि मिल जाती। हमारी सरकार ने आते ही 7.50 लाख किसानों के नाम जोड़कर किसान सम्मान निधि दिलवाई। पहले मैं सरपंच था, मुझे मेरे पुराने दिन याद आ गए
भजनलाल शर्मा ने कहा- पहले मैं सरपंच था तो सोचता था विकास की डोर क्या है? चाहे वो दिल्ली से आया हो या जयपुर से आया हो। विकास की डोर तो आप ही हो। आप लोगों से मिलकर मुझे पुराने दिन याद आ गए हैं। उस समय जैसा वातावरण था। जैसा मन था, मैंने किया, लेकिन और भी बहुत कुछ करता। इसे लेकर मेरे ही अंदर हिलोरे आते थे। आप कुछ भी बन जाओ, लेकिन सरपंच से बड़ा कोई नहीं है
सीएम ने कहा- कभी-कभी मेरे मन में एक बात आती है। आप कुछ भी बन जाओ, लेकिन सरपंच से बड़ा कोई नहीं है। आज भी जब मैं गांव जाता हूं। लोग मेरे को कहते हैं, सरपंच भैया मेरी बात सुन। यह बात आपको जिंदगी भर के लिए मिलेगी। आपको इतना बड़ा नाम और काम दे दिया तो पीछे हटने की जरूरत नहीं है। आज भी गांव जाता हूं तो 3 दिन तक मन नहीं लगता है। गांव के पशुओं के बीच रहते हैं, मिट्टी की खुशबू आती है। मिट्टी की खुशबू की बात ही अलग है। चेक साइन करने का अधिकार सरपंच के अलावा किसी जनप्रतिनिधि को नहीं
सीएम ने कहा- आपसे बड़ा कोई नहीं। यह इसलिए कहा- क्योंकि आपको जो अधिकार है, वो किसी को नहीं है। उस अधिकार को समझना होगा। ऊपर से नीचे किसी जनप्रतिनिधि को देख लीजिए। चेक पर साइन करने वाला कोई जनप्रतिनिधि है तो वह केवल एक सरपंच ही है। दूसरा कोई है क्या बताइए? तुमसे बड़ा ताकतवर कौन हो सकता है। जो चेक साइन करके किसी का भी भला कर सकते हैं। ऐसा बड़ा अधिकार किसी को है क्या? इसलिए मैं कहता हूं सरपंच हमारा सबसे बड़ा जनप्रतिनिधि होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *