शादी में जा रहे लोगों से भरी मिनी बस पलटी:एक ही परिवार के 8 लोग घायल, ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर एक मिनी बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 8 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 घायलों को जिला हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। इस मिनी बस में एक ही परिवार के 18 लोग सवार होकर उदयपुर से कोटा शादी समारोह में जा रहे थे। परिजनों के अनुसार ड्राइवर नशे में था और झपकी आने के कारण ड्राइवर गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाया। डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई बस
चित्तौड़गढ़-उदयपुर सिक्स लेन पर भादसोड़ा में अचानक एक मिनी बस उदयपुर से कोटा की ओर जा रही थी। इसमें एक ही परिवार के 18 लोग सवार थे। सभी लोग कोटा एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि ड्राइवर कोमल नशे में था। उसे कई बार मना किया उसके बावजूद भी उसने गाड़ी चलाने की जिद की। गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ गई, इस कारण मिनी बस कंट्रोल के बाहर चली गई। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। 3 गंभीर घायल जिला हॉस्पिटल रेफर
राहगीरों ने हादसा देखा तो मौके पर पहुंचे। सभी सवारियों को बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से भादसोड़ा हॉस्पिटल लेकर गए। इनमें से 8 लोगों को ज्यादा चोट लगी थी।
घायलों में गुडा (4) पुत्री भारत शर्मा, सालगराम पालीवाल (52) पुत्र हितेश पालीवाल, शालिग्राम (65) पुत्र राधाकिशन, संतोष (45) पत्नी अशोक पालीवाल, रेखा (55) पत्नी गोपाल, कौशल्या (65) पत्नी राज कुमार, शालिनी शर्मा (38) पत्नी भारत शर्मा, बानू (55) पत्नी दिनेश पालीवाल शामिल है। इनमें से कौशल्या, संतोष और बानू को चित्तौड़गढ़ जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया। सभी लो उदयपुर के गोपालपुरा के रहने वाले है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *