मुंबई के बिजनेसमैन की चलती कार में आग लगने से मौत हो गई। घटना डूंगरपुर जिले के निठाऊआ थाना क्षेत्र की है। पुलिस को मौके से एक खाली प्लास्टिक की कैन मिली है। थानाधिकारी घनश्याम ने बताया-बुधवार दोपहर 2 बजे सूचना मिली कि निठाऊआ से कनोड़िया जाने वाले रास्ते पर विरुला फला के पास एक कार में आग लग गई है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कार के अंदर एक जला हुआ शव मिला, जिसे आसपुर सीएचसी पहुंचाया। चार दिन पहले घर आए थे
पुलिस ने बताया- कार सवार की पहचान किशोर कुमार (50) निवासी निठाऊआ के रुप में हुई। किशोर मुंबई में हार्डवेयर का कारोबार करते हैं। चार दिन पहले 24 जनवरी को वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ अपने पुश्तैनी घर निठाऊआ पहुंचे थे। भाई की कार लेकर घर से निकले थे
बुधवार दोपहर को वह अपने भाई की कार को लेकर किसी काम से कनोड़िया जाने के लिए निकले थे। घर से 5 किलोमीटर आगे विरुला फला के पास कार में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। खाली प्लास्टिक की कैन मिली
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया-घटनास्थल के पास ही एक खाली 5 लीटर की प्लास्टिक कैन पड़ी थी। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। एफएसएल टीम ने लिए सैंपल
निठाऊआ थाना अधिकारी घनश्याम ने बताया-गाड़ी में जली हुई हालत शव मिला था। जिसे डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया है। जहां गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने सैंपल कलेक्ट किए हैं। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। … यह भी पढ़ें कार में जिंदा जले सरकारी डॉक्टर:तेज लपटों के कारण बचा नहीं पाए लोग; बेकाबू होकर दुकान में घुस गई थी गाड़ी भरतपुर में सरकारी डॉक्टर कार में जिंदा जल गए। डॉक्टर की कार बेकाबू होकर डायग्नोस्टिक सेंटर (दुकान) में घुस गई। कार से धुआं निकलने लगा। दुकान में कार फंस जाने से गेट नहीं खुल पाए। (पढ़ें पूरी खबर)


