नशा पर तस्करी कार्रवाई: एक महीने में 85 तस्कर गिरफ्तार:2.42 करोड़ का माल जब्त, 5 इनामी अपराधी भी पकड़े

हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक अरशद अली द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों, नशा तस्करी, फायर आर्म्स, जुआ, सट्टा, क्रिकेट बुक्की तथा अन्य अवैध धंधों की रोकथाम हेतु चलाए गए “जीरो टोलरेंस अभियान” के तहत जनवरी 2025 में प्रभावी कार्रवाई की गई। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 52 प्रकरण दर्ज कर 85 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनमें 18 वांछित और 5 ईनामी अपराधी शामिल हैं। इस दौरान पुलिस ने नशा तस्करी में प्रयुक्त 17 वाहनों को भी जब्त किया और करीब ₹2.42 करोड़ मूल्य का मादक पदार्थ बरामद किया। जब्त किए गए मादक पदार्थों में 190 किलोग्राम डोडा पोस्त, 348.56 ग्राम हेरोईन (चिटटा), 3 किलो 58 ग्राम अफीम, 5 किलो 156 ग्राम गांजा और 7,900 नशीली गोलियां शामिल हैं। पुलिस ने 5 ईनामी नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, जिनमें बीरबंत (जण्डवाला सिखान, हरियाणा), योगेश (न्योलखी), छिन्द्रपाल उर्फ छिन्द्रसिंह (हिन्दुमलकोट), सतीश कुमार उर्फ सोनू (विजयनगर, श्रीगंगानगर) और श्यामलाल (टोहाना, हरियाणा) शामिल हैं। इसके अलावा, 2 महिला नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर 2024 में भी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए 117 प्रकरण दर्ज किए और 139 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 43 वाहनों को जब्त किया और विभिन्न मादक पदार्थों की बरामदगी की गई। बरामद मादक पदार्थों का विवरण

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *