भाजपा नेता ने युवती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO:सतना में एक के बाद एक 6 थप्पड़ मारे; गिरते हुए लड़की छोड़ने की गुहार लगा रही

सतना के नागौद थाना क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन पर एक युवती और उसकी मां से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना मंगलवार देर रात की है, जिसमें मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन अपनी दुकान के गोदाम में थे। मां-बेटी किसी काम से उनके पास पहुंची। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हुआ। इसके बाद टंडन ने गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पार्लर के लिए कस्टमर आने की बात कहकर बुलाया था
पीड़िता ने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। मंगलवार रात भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन के नौकर आरके नामदेव का उसके पास फोन आया। उसने पुलकित से बात कराई। पुलकित ने पीड़िता से कहा कि ब्यूटी पार्लर के लिए एक कस्टमर आए हैं। आकर उनसे मिल लो। पहले तो पीड़िता ने मना कर दिया, लेकिन बाद में फोन कर जाने के लिए कह दिया। इसके बाद महिला भाजपा नेता की ट्रेडिंग दुकान के गोदाम के बाहर पहुंची तो नौकर नामदेव ने उसे बताया कि कस्टमर अंदर है। चलकर बात कर लो। वीडियो बना रहे भाई का मोबाइल तोड़ दिया
गोदाम के अंदर जाने पर पीड़िता ने देखा कि पुलकित शराब पी रहा था। वह वापस जाने लगी तो पुलकित ने उसका हाथ पकड़ कर पटक दिया और गालियां देते हुए पीटने लगा। इस बीच नौकर नामदेव भी आ गया और पीड़िता की मां एवं भाई भी पहुंच गए। भाई घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था तो पुलकित ने उसका मोबाइल तोड़ दिया। मारपीट की दो तस्वीरें देखिए… मां-बेटी को गंभीर चोटें, केस न करने का दबाव
मारपीट के दौरान दोनों मां-बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। बुधवार सुबह इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में मारपीट और धक्का-मुक्की साफ दिखाई दे रही है। नागौद टीआई अशोक पांडेय ने बताया कि वीडियो पुलिस के संज्ञान में भी आया है। हालांकि पुलिस अब तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई है, लेकिन भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 (ए), 115 (2), 351 (3), 3 (5) एवं 324 (4) के तहत केस दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *