जोधपुर मंडल में पहली बार डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन चली:180 कंटेनर्स के साथ पहुंची थार ड्राई पोर्ट, DRM बोले- अब दोगुना सामान ले जाया जा सकेगा

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने पहली बार भीलड़ी से हनवंत रेलवे स्टेशन के बीच डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन का संचालन कर इतिहास रचा है। 180 कंटेनर्स की यह ट्रेन सोमवार सुबह 10:55 बजे रवाना की गई। अब ज्यादा सामान भेजा जा सकता है जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने मंडल पर पहली पर चलाई गई डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन के सफल संचालन पर कहा कि यह कदम जहां पश्चिमी राजस्थान में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा, वहीं इससे लदान क्षमता में भी वृद्धि होगी। इससे माल ढुलाई से फायदा होगा और एक बार में दोगुने से भी ज्यादा सामान एक से दूसरे स्थान पर आसानी से भेजा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि भीलड़ी से सोमवार सुबह 10:55 बजे रवाना हुई एमडीसीसी-एचपीजीएच (डबल स्टैक) ट्रेन धानेरा-रानीवाड़ा-मारवाड़ भीनमाल-मोदरान-जालोर-समदड़ी-लूनी जंक्शन होते हुए रात 9 बजे 180 कंटेनर्स के साथ थार ड्राई पोर्ट की हनवंत साइडिंग पर पहुंची। डबल स्टैक ट्रेन डबल स्टैक तकनीक एक निश्चित लंबाई की मालगाड़ी होती है, जो लगभग दोगुने कंटेनर ले जा सकती है। इससे प्रति कंटेनर की परिवहन लागत में कमी आती है। यह ट्रेनें एक बार में 90 गुणा दो यानी 180 कंटेनर एक साथ ले जा सकती है, जिनकी भार वहन क्षमता 360 टन तक हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *