साइंस में टॉप करने वाली शिवानी त्यागी सम्मानित:स्कूल के 50 छात्रों के 90 फीसदी से ज्यादा अंक, कलेक्टर ने दिए पुरस्कर

धौलपुर के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित केशव दास उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर तोर में आयोजित छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में विज्ञान वर्ग की होनहार छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। स्कूल की छात्रा शिवानी त्यागी ने विज्ञान वर्ग में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप कर स्कूल का नाम रोशन किया। जिला कलेक्टर ने स्कूल प्रबंधन की ओर से शिवानी को लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी वर्ग में जिले में तीसरा स्थान हासिल करने वाली अनामिका कुशवाह को 98.20 प्रतिशत अंकों के लिए टैबलेट और प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया। स्कूल के 50 अन्य छात्र-छात्राओं ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जिन्हें भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुक्खो देवी रावत और अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पप्पू सिंह सिकरवार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने स्कूल के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता स्कूल प्रबंधन, अध्यापकों की मेहनत और छात्रों की पढ़ाई के प्रति लगन का परिणाम है। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को आश्वस्त किया कि शिक्षा संबंधी किसी भी समस्या के लिए वे सीधे जिला प्रशासन या उनसे संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *