फाजिल्का के सीमावर्ती गांव चाननवाली में चुनावी रंजिश के चलते आम आदमी पार्टी के सरपंच पर कांग्रेस समर्थकों ने हमला बोल दिया। मनरेगा के काम से लौटने के बाद सरपंच मनीष कुमार अपनी दुकान पर थे, इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। घटना में सरपंच का बचाव करने आए गांव निवासी विशंबर सिंह और उनकी भाभी सोमा बाई को भी हमलावरों ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर घायल कर दिया। सरपंच सहित तीनों को गंभीर हालत में फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विशंबर सिंह ने बताया कि वह मनरेगा के काम से लौट रहे थे, रास्ते में उन्होंने देखा कि कुछ लोग सरपंच की पिटाई कर रहे थे। जब उन्होंने और उनकी भाभी ने बीच-बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को मामले की सूचना दी जा रही है l


