पंजाब की बठिंडा पुलिस की सीआईए स्टाफ-1 टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह के फेज 4 बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। टीम ने गश्त के दौरान किया काबू डीएसपी मनजीत सिंह के अनुसार आरोपी एक शातिर नशा तस्कर है। जिसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में मादक पदार्थ तस्करी के सात मामले पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी के समय पुलिस टीम जीटी रोड पर गश्त कर रही थी, जब गणेश बस्ती बस स्टैंड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 56 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संपत्तियों को फ्रीज करने के बाद किया नीलाम जांच में पता चला कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताता था और पकड़े जाने से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी नशा तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके द्वारा नशे की बिक्री से खरीदी गई संपत्तियों की जांच की जा रही है। इन संपत्तियों को फ्रीज करने के बाद नीलाम किया जाएगा।


