बठिंडा में स्कूल वैन ड्राइवर की मौत:कमरे से मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच

पंजाब में बठिंडा के चुघे खुर्द गांव में एक स्कूल वैन चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय हरनेक सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। घर के कमरे में ही उसका शव पड़ा पाया गया। जानकारी मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य विक्की कुमार और संदीप गिल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल बठिंडा से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित है। पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। मृतक के परिजनों और उनके करीबी मित्रों ने इस मौत को संदिग्ध बताया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल पर एंबुलेंस को बुलाया। आवश्यक पुलिस कार्रवाई के बाद सहारा टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा के अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक स्कूल वैन ड्राइवर के रूप में काम करता था। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *