उमरिया के जरहा स्कूल में 41 बच्चों की बिगड़ी तबीयत:फूड पॉइजनिंग की आशंका, 6 जिला अस्पताल रेफर; एसडीएम बोले-जांच कर रहे हैं

उमरिया के करकेली विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के जरहा में बुधवार को लगभग 41 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी, जिसके बाद शिक्षा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
35 बच्चों को समुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि 6 बच्चों को इलाज के लिए उमरिया जिला अस्पताल रेफर किया गया है। स्कूल परिसर में किया जा रहा बच्चों का इलाज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी बीमार बच्चों का प्राथमिक इलाज शुरू कर दिया है। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज स्कूल परिसर में ही किया जा रहा है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। गांव में भी जांच कर रही है स्वास्थ्य विभाग की टीम बीमारी के कारणों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम एहतियातन गांव में भी जांच कर रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। करकेली विकासखंड के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक विनीत चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। बच्चों का इलाज जारी है और उनकी लगातार देखरेख की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं मौके पर पहुंच रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में है। पीएचई विभाग ने लिए पानी के सैंपल एसडीएम अंबिकेश सिंह ने बताया कि हमने बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। यहां पर भी डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया है। खाने की सामग्री के साथ बूंदी का भी सैंपल लिया गया है। पानी के सैंपल भी पीएचई के माध्यम से लिए गए हैं। हम जांच में जुटे हुए हैं।

रसोई में बन रहे खाने की भी हुई जांच बच्चों की तबियत बिगड़ने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू की, जिसमें प्रथम दृष्टया खाने से बीमार होने की आंशका दिखी। अधिकारियों ने स्कूल की रसोई में बन रहे भोजन की सामग्री, दाल-चावल,आटा और सामग्री का सैंपल लिया। 26 जनवरी को बंटी बूंदी से फूड प्वाइजनिंग की आशंका है। गणतंत्र दिवस पर बूंदी बंटी थी, उसे बाहर से मंगाया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *