नाम जलेबी बाई…, वॉल्यूम कम कर, पापा जग जाएगा… जैसे मस्ती भरे गानों को अपनी आवाज से सजाने वाली बॉलीवुड सिंगर ऋतु पाठक ने रविवार शाम इग्नाइट नाइट में पिंकसिटी में अपने फैन्स को जमकर झूमने को मजबूर कर दिया। सिंगर कुमार दीपक के साथ एक से बढ़कर एक गानों की दमदार प्रस्तुति ने दमदमाती डिस्को लाइट्स के बीच इग्नाइट नाइट में आकर्षक समां बांधा। पिंकसिटी के न्यू आतिश मार्केट स्थित इग्नाइट क्लब में साल 2024 की विदाई औश्र न्यू ईयर के आगमन के लिए प्री सेलिब्रेशन पर यह आयोजन रखा गया था। कार्यक्रम में सुरों की मल्लिका और जलैबी बाई गाना फेम सिंगर ऋतु पाठक जैसे ही मंच पर आईं तो हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आया। कार्यक्रम को चार चांद लगाने में सिंगर ऋतु पाठक ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी और एक के बाद एक बॉलीवुड सॉग्स से दर्शकों को दिल जीता और कार्यक्रम की भव्यता को परवान पर पहुंचाया। इग्नाइट क्लब के प्रमुख राजकुमार झाझरिया ने बताया कि आयोजन के दौरान यूथ में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। इस आयोजन का मकसद पिंकसिटी के यूथ को प्री न्यू ईयर सेलिब्रेशन का एक मौका देना था, जहां बॉलीवुड सिंगर्स की आवाज की जादूगरी के बीच डांस और मस्ती का जलवा भी एक साथ नजर आया। दर्शक देर रात इस आयोजन का लुत्फ उठाते नजर आए। बता दें कि सिंगर ऋतु पाठक ने अल्लाह दुहाई है, जलेबी बाई जैसे गानों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने कई प्रमुख संगीतकारों, जैसे शंकर-एहसान-लॉय, साजिद-वाजिद और आनंद राज आनंद के साथ कई गाने रिकॉर्ड किए हैं।


