आगर मालवा पुलिस ने राजस्थान में पकड़ी ड्रग फैक्ट्री:झालावाड़ से एमडी-स्मैक समेत 5 करोड़ का माल जब्त; 3 अरेस्ट, मास्टरमाइंड फरार

आगर मालवा पुलिस ने राजस्थान में ड्रग फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन में नशीले पदार्थ समेत करीब 5 करोड़ रुपए का माल जब्त किया गया है। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। कार्रवाई को राजस्थान की झालावाड़ पुलिस के साथ मिलकर अंजाम दिया गया। एसपी विनोद कुमार सिंह ने कहा- 20 जनवरी को सुसनेर के पास ड्रग पैडलर फैजान को पकड़ा था। उसके पास से 33 लाख रुपए कीमत की 330 ग्राम एमडी ड्रग मिली थी। फैजान ने बताया था कि वह राजस्थान के झालावाड़ में घाटाखेड़ी निवासी ताहिर खान से ड्रग्स लाता था। ताहिर अपने घर में ड्रग्स बनाने का काम करता है। इस इनपुट पर कोतवाली और झालावाड़ पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। इसमें कुल 80 पुलिसकर्मी शामिल किए गए। 27 जनवरी की रात घाटाखेड़ी में ताहिर खान के घर पर छापा मारा गया। बाहर ताला, अंदर ड्रग्स छिपाते पकड़ाए आरोपी
घर के बाहर ताला लगा था। ताला तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो ताहिर के पिता शाहीर खान और काका मुनव्वर खान ड्रग्स छिपाते मिले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी ताहिर फिलहाल फरार हैं। 1 किलो स्मैक, 2 किलो एमडी, 2 किलो केटामाइन मिला
रिहायशी मकान के अंदर चल रही फैक्ट्री में 1 किलो स्मैक, 2 किलो एमडी, 2 किलो केटामाइन और नशीले इंजेक्शन मिले। साथ ही नशीला पदार्थ बनाने की मशीन, एक भरमार बंदूक और एक एयर गन भी मिली है। जब्त किए गए इस पूरे सामान की कीमत करीब 5 करोड़ रुपए आंकी गई है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस
एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा जा रहा है। उनसे पूछताछ के बाद इस नेटवर्क और सप्लाई चेन से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। ये खबर भी पढ़ें… सांसद चंद्रशेखर के करीबी की ड्रग फैक्ट्री पर छापा रतलाम जिले के चिकलाना गांव में पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है। कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मौके से 10 किलो 930 ग्राम एमडी एमडी ड्रग, करीब 3 करोड़ रुपए मूल्य का केमिकल, 12 बोर की 2 बंदूक, 91 कारतूस, दो मोर और चंदन की लकड़ियां बरामद की हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *