निजी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलटी, 8 बच्चे घायल:श्योपुर में एक छात्र का पैर फ्रैक्चर, ग्रामीणों ने ड्राइवर पर लापरवाही का लगाया आरोप

श्योपुर के प्रेमसर क्षेत्र के ग्राम जालेरा रोड पर एक निजी स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वैन में सवार 8 बच्चों को चोटें आईं। कक्षा 7 के छात्र प्रिंस मीणा को गंभीर चोटें आईं, जिनके पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। प्रिंस को बेहतर इलाज के लिए सवाईमाधोपुर ले जाया गया है। घटना बुधवार शाम की है। जालेरा की ओर जा रही थी वैन प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, वैन तेज रफ्तार में थी। छुट्टी के बाद बच्चों को जालेरा की ओर ले जा रही वैन गोहेड़ा और जालेरा के बीच अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क से उतरकर खेत में जा पलटी। वैन पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। जबकि एक अभिभावक का कहना है कि सामने से आ रहे कुछ बच्चों को बचाने के फेर में वेन सड़क से निचे उतर गई जिससे यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाकर पहुंचाया अस्पताल आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने अपने-अपने स्तर पर घायल बच्चों को इलाज के लिए ले गए। अन्य घायल बच्चों का उपचार निजी क्लीनिकों और डॉक्टरों के यहां कराया गया। यह वैन कोटा रोड पर संचालित टैलेंट कॉन्वेंट स्कूल की बताई गई है। ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल वैन के चालक को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं। अभिभावकों ने कई बार स्कूल प्रबंधन से ड्राइवर बदलने की मांग की थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ड्राइवर पर लापरवाही का लगाया आरोप कुछ अभिभावकों का कहना है कि उनके बच्चों को ज्यादा चोट नहीं आई है और वे किसी प्रकार की शिकायत नहीं करना चाहते। हालांकि, कुछ अन्य अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन से भी स्कूल वाहनों की नियमित जांच और नियमों के सख्त पालन की मांग उठी है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *