भोपाल में केमिस्ट प्रीमियर लीग (CPL) सीजन-6 शुरू:भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित टूर्नामेंट, केमिस्ट एसोसिएशन ने कराया आयोजन

भोपाल में भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित राज्य स्तरीय केमिस्ट प्रीमियर लीग (CPL) सीजन-6 का आगाज हुआ। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन ने इसे आयोजित कराया है। उद्घाटन समारोह में भाजपा भोपाल जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रविन्द्र यति ने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। पहले दिन खेले गए 6 मुकाबले टूर्नामेंट के पहले दिन कुल छह मुकाबले खेले गए, पहले मैच में फार्मा टाइगर्स ने लाइफ सेवर को 13 रनो से हराया। धर्मेंद्र सिंह चौहान 19 गेंदों पर 40 रन की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मुकाबले में टाइगर केमिस्ट क्रिकेट क्लब द्वारा दिए गए 65 रन के लक्ष्य को केमिस्ट चैंपियन भोपाल ने बिना विकेट गंवाए महज 3 ओवर में हासिल कर लिया। दिनू पाल ने 13 गेंदों पर 30 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने। तीसरे मुकाबले में फार्मा टाइगर्स 56 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसे नीलबड़ केमिस्ट टाइगर्स ने 5.1 ओवर में हासिल कर लिया। जितेंद्र गौर ने 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार अपने नाम किया। चौथे मैच में लाइफ सेवर 11 ने सीएम सुपर किंग्स को 11 रनो से हराया। जितेंद्र मीना को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पांचवें मुकाबले में केमिस्ट चैंपियन भोपाल ने विदिशा बाउंसर्स 11 को एकतरफा मुकाबले में हराया। दिनू पाल ने मैन ऑफ द मैच रहे। दिन के अंतिम मुकाबले में सीएम सुपर किंग्स ने नीलबड़ केमिस्ट टाइगर्स को मात दी। अक्षत 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने कहा “CPL सीजन-6 का पहला दिन जोश, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना से भरपूर रहा। आने वाले दिनों में टूर्नामेंट के और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *