ग्वालियर में जनसुनवाई में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचा युवक:आत्मदाह की दी धमकी, कहा- लोन के लिए आवेदन बार-बार खारिज हो रहा

ग्वालियर में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के बीच एक युवक अपने बैग में पेट्रोल लेकर पहुंचा। कलेक्टर रुचिका चौहान को उसने अपना आवेदन दिया और बैग से पेट्रोल निकालने की कोशिश की। हालांकि, इसी दौरान पास खड़े सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और बैग में रखी पेट्रोल की बोतल जब्त कर ली। युवक का नाम शुभम वर्मा है और वह एक ऑटो चलाता है। युवक ने बताया कि, संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत लोन लेकर खुद की टैक्सी चलाना चाहता है। लेकिन बार-बार उसका आवेदन बिना कारण के खारिज किया जा रहा है। उसने कलेक्टर रुचिका चौहान से गुहार लगाई है कि पात्र होने के बावजूद उसका लोन मंजूर करवाया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो वह कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने को मजबूर होगा। अधिकारियों ने बार-बार किया युवक का आवेदन नामंजूर देशभर में एससी-एसटी वर्ग के लोगों के लिए संत रविदास स्वरोजगार योजना चलाई जा रही है। इसी योजना के लिए ग्वालियर शहर के हजीरा क्षेत्र स्थित कांच मिल में रहने वाले शुभम वर्मा ने साल 2023 में आवेदन किया था। लेकिन दस्तावेजों की कमी बताते हुए उसका आवेदन खारिज कर दिया गया। इसके बाद साल 2024 में उसने फिर से योजना के तहत आवेदन किया और अपनी प्रोजेक्ट फाइल भी सबमिट की। लेकिन इस बार भी गारंटी के अभाव में अधिकारियों ने उसका आवेदन खारिज कर दिया। आवेदन खारिज होने पर जब उसने बैंक पहुंचकर जानकारी मांगी तो उसे बताया गया कि प्राइवेट लोन आसानी से मिल सकता है, लेकिन योजना के तहत लोन चाहिए तो मार्जिन मनी जमा करनी होगी। स्वरोजगार की तलाश में शुभम ने बैंक में मार्जिन मनी भी जमा कर दी। इसके बावजूद जब उसका लोन मंजूर नहीं हुआ तो वह जनसुनवाई में पहुंचा। कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान का कहना है कि युवक एससी कैटेगरी से आता है। विभिन्न योजनाओं के तहत स्वरोजगार के लिए लोन उपलब्ध कराया जाता है। युवक ने बताया कि वह काफी समय से लोन के लिए प्रयासरत है, लेकिन बैंक से उसे सहयोग नहीं मिल रहा है। ऐसी स्थिति में कलेक्टर ने एसी ट्राइबल और बैंक अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *