नाबालिग को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तलेन| नगर में एक नाबालिग बालिका को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने और फिर वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को तलेन पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, फिरोजिया क्लीनिक पर काम करने वाले आरोपी याया खान (निवासी देवास) ने 17 वर्षीय नाबालिग को धमकी देकर जबरन अपने वाहन में बैठाया और उसके साथ अपराध कारित किया। आरोपी ने बालिका का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करने लगा। डरी-सहमी बालिका ने जब परिजनों को आपबीती बताई, तो सोमवार रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी राकेश दामले ने तुरंत टीम गठित की। कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार को आरोपी याया खान को शुजालपुर से घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस व पाक्सो एक्ट और एससी-एसटी अधिनियम की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। उधर, हिंदू संगठनों और बजरंग दल ने इस घटना को’लव जिहाद बताते हुए कड़ी निंदा की है और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *