अश्लील गानों पर डांस, 7 शिक्षकों को शोकॉज

बोकारो | बोकारो जिले के कसमार स्थित पीएम श्री एसएस प्लस 2 उच्च विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मूर्ति विसर्जन के दौरान शिक्षक छात्रों के साथ अश्लील गानों पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीईओ जगन्नाथ लोहरा ने प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित सात शिक्षकों व कर्मचारियों को शोकॉज किया है। इसमें प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. फारूक अंसारी, पीजीटी अवनीश झा, धनंजय कुमार, अशोक रजवार, प्रशांत ओझा, प्रयोगशाला सहायक रिशु कुमार, लिपिक सुदीप शर्मा शामिल हैं। विभाग ने इस कृत्य को निंदनीय, आपत्तिजनक और विभाग की साथ ही इसे छवि धूमिल करने वाला बताया। ऐसे कृत्य विश्वास को ठेस पहुंचाते हैं। शिक्षकों से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *