छिंदवाड़ा में बैडमिंटन खेलते समय जज की मौत:कार्डिएक अरेस्ट से क्लब में अचेत होकर गिर पड़े थे, CPR देने पर भी नहीं बचाया जा सका

छिंदवाड़ा में आज (सोमवार) सुबह बैडमिंटन खेलते समय जज मोहित दीवान की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी अनुसार, रोज की तरह सुबह विशेष न्यायाधीश मोहित दीवान सतपुड़ा क्लब में बैडमिंटन खेलने गए थे। इसी दौरान उनको अचानक हार्ट में तेज दर्द होने लगा और वे जमीन पर गिर पड़े। मैदान में मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर्स की टीम ने सीपीआर भी दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। छिंदवाड़ा में तापमान में लगातार गिरावट हो रही
बता दें कि उत्तर भारत में बर्फबारी की वजह प्रदेश सहित छिंदवाड़ा में भी तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। आज सुबह जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 3.7 डिग्री और शहरी क्षेत्रों में 6.9 डिग्री दर्ज रिकॉर्ड हुआ। चिकित्सक डॉ. जी.एस.दुबेगांव ने कहा कि ठंड में शरीर सहित हार्ट की नस सिकुड़ जाती हैं, ऐसे में ब्लॉकेज होने पर कार्डिएक अरेस्ट की आशंका बढ़ जाती है। कम उम्र के लोगों को हार्ट अटैक से पहले कोई भी सिमटर्म्स दिखाई नहीं देते है। 35 से ज्यादा उम्र वालों को नियमित बीपी, शुगर संबंधी नियमित जांच करवाना चाहिए और एक्सरसाइज या खेलकूद से पहले बॉडी को वार्मअप करना चाहिए। शीतलहर से बढ़ती ठंड में तापमान बढ़ने के बाद ही सुबह घूमने जाना जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *