दोरनापाल| सुकमा जिले के तोंगपाल क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ की 227वीं बटालियन ने तोंगपाल में स्थानीय बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट संजीव सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। सबसे पहले उन्होंने क्वॉर्टर गार्ड पर तिरंगे का आरोहण कर राष्ट्रीय ध्वज की सलामी ली। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। बाद में कार्यवाहक कमांडेंट ने सीआरपीएफ के इस साल के शौर्य चक्र, वीरता व विशिष्ट सेवा पदकों से अलंकृत होने वाले अफसरों-जवानों के नामों की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गायन भी किया गया। कमांडेंट ने कहा कि सुकमा की धरती पर जो तिरंगा शान से लहरा रहा है।


