कलेक्टोरेट की पार्किंग खाली, मुख्य गेट पर वाहनों की लाइन से परेशानी

दंतेवाड़ा| कलेक्टर परिसर के पीछे वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होने के बाद भी परिसर में आने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी वाहनों को कलेक्टर परिसर के सामने ही खड़े करते हैं, जिससे कार्यालय आने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुबह 10 बजे से शाम को कार्यालय तक बंद होने तक 100 से ज्यादा वाहनों की लाइन लगी रहती है, जबकि कलेक्टर परिसर के पीछे अधिकारी और कर्मचारियों की वाहनों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था है बावजूद इसका पालन नहीं किया जाता है। कलेक्टर परिसर में ट्रैफिक जाम जैसी स्थित बनी रहती है, कलेक्टर कार्यालय के पीछे गंदगी का भी अंबार लग गया है, कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलें और पान-मसाले के रैपर फैले हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *