चूरू | लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी बिसाऊ में 31 जनवरी को विंटर फिएस्टा (बाल मेला) का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय में बुधवार को कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने मेले के पोस्टर का विमोचन किया। प्राचार्य दीपक पुरोहित ने बताया कि बाल मेले से विद्यार्थियों में उद्यमशीलता कौशल विकसित होते हैं तथा वे व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करते हैं। मेला सुबह 11.30 बजे से स्कूल परिसर में होगा, जिसमें छात्र व अभिभावक भाग लेंगे। मेले में विद्यार्थियों व शिक्षकों की तरफ से संचालित विभिन्न फूड स्टॉल, गेम स्टॉल तथा लक्की ड्रॉ आदि गतिविधियां होंगी। प्रवेश निशुल्क रहेगा।


