भिंड| कक्षा दसवीं के छात्र वेदांशु त्रिपाठी द्वारा लिखी गई पुस्तक अधूरी राहें, प्रेम,सन्नाटा और बारिश का एसपी डॉ. असित यादव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विमोचन किया। इस अवसर पर एसपी डॉ. यादव ने छात्र वेदांशु त्रिपाठी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती, उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं, इसलिए बच्चों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए, साथ ही अगर उसमें कोई प्रतिभा छुपी हुई है, तो उसे जरूर उजागर कर निखारना चाहिए। इसलिए जरूरी है कि हम उम्र के बंधन को तोड़ें और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। सही मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास से हर व्यक्ति अपनी प्रतिभा को पहचान सकता है और उसे ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।


