आप नेता प्रदीप खुल्लर ने दिया इस्तीफा:बीजेपी छोड़कर उपचुनाव में थामा था AAP का हाथ, फिर भाजपा में जाने की अटकलें

पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे विजय सांपला के करीबी और वेस्ट हलके में अच्छी पकड़ने रखने वाले आम आदमी पार्टी के नेता प्रदीप खुल्लर ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है। खुल्लर ने आम आदमी पार्टी से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी छोड़कर प्रदीप खुल्लर वेस्ट हलके में उपचुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। इस बात को अभी कुल करीब सात माह हुए हैं कि खुल्लर ने इस्तीफा दे दिया। दोबारा बीजेपी में शामिल होने की अटलकें बता दें कि प्रदीप खुल्लर को इस बार आम आदमी पार्टी द्वारा नगर निगम चुनाव में किसी भी वार्ड से टिकट नहीं दिया गया है। चर्चा है कि इसी के चलते खुल्लर नाराज चल रहे थे। आज उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि आम आदमी पार्टी के मैं अपने सभी पदों से इस्तीफा देता हूं। अब अटलकें लगाई जा रही हैं कि खुल्लर दोबारा भारतीय जनता पार्टी जॉइन करेंगे। सीएम मान ने करवाई थी पार्टी जॉइन बता दें कि जालंधर में उप चुनाव के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री ने प्रदीप खुल्लर को आम आदमी पार्टी जॉइन करवाई थी। उनकी जॉइनिंग चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में हुई थी। खुल्लर के साथ उनके पांच समर्थकों ने भी आप ज्वाइन की थी। प्रदीप खुल्लर बीजेपी में पिछले करीब एक दशक से ज्यादा कार्यरत रहे चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *