बोकारो | बुधवार को मृत कर्मचारी आश्रित संघ की बैठक टू-टैंक गार्डन में हुई। अध्यक्षता सनी देओल व संचालन बिपिन कुमार ने किया। वक्ताओं ने कहा कि बचे हुए आश्रित नौकरी के लिए संघर्षरत हैं। नियोजन की आस में हम सभी का उम्र खत्म हो गया है। मांग करते हैं कि बचे हुए आश्रितों को जल्द नियोजन दें।


